"राजनीतिक रूप से अनाथ हो गया था इसीलिए घर वापसी की है।":-कीर्ति झा आजाद
- Times Of Mithila |
- Posted Date : 19-Feb-2019
- 709 Visiters

टाइम्स ऑफ मिथिला न्यूज़,नई दिल्ली।दरभंगा के सांसद और कांग्रेस के नेता श्री कीर्ति आजाद ने नई राजनीतिक पहचान पाने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदीजी को निशाना बनाया है।कीर्ति आजाद ने कहा कि मोदीजी ने कहा था कि अपने सैनिकों के एक सिर के बदले दुश्मनों के दस सिर लाएंगे। उनका वादा याद दिलाते हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री अगर एक सर भी लाएं हो तो देश को बता दें।पुलवामा में हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती ने सेना की गाड़ी को उड़ा दिया। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।इसी घटना को लेकर ही कीर्ति आजाद ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।
कीर्ति आजाद ने कहा
"मैन 26 साल से भाजपा की निःस्वार्थ सेवा की लेकिन जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी,मुखौटे की पीछे की असली चेहरा सामने आना शुरू गया।जब मैंने जुमले सुने और भ्रष्टाचार देखा तो मेरे दिल में ये ख्याल आया कि मैं भी 24 अकबर रॉड जा कर देश की सेवा करू और हमने इसी के लिये घर वापसी की है।"उन्होंने कहा कि मैन पांच सालों में केवल जुमले सुने।सोशल मीडिया पर मेंबर बना लेने से कोई पार्टी देश का नंबर वन पार्टी नही बन जाता है।देश में केवल जुमले चल रहे है।जुमले के सिवा कुछ नही।
"भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है।कोई कुछ सुनने को तैयार नही है।मैं राजनीतिक रूप से अनाथ हो गया था इसीलिए घर वापसी किया है।मुझे अब कांग्रेस के रूप में अपना परिवार मिला है और मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि कांग्रेस में आया हूँ।"ये बातें कीर्ति आजाद ने अपने घर वापसी पर कही।कीर्ति आजाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बीजेपी ने 2015 में निलंबित कर दिया था।वह बिहार के दरभंगा से सांसद हैं और 2019 के चुनाव में भी दरभंगा से ही चनाव लड़ने का ऐलान उनके द्वारा पिछले कई महीनों से किया जा रहा था।कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नई दिल्ली अवस्थित काँग्रेस मुख्यालय में शक्ति सिंह गोहिल के नेतृत्व में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बिहार काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,विधायक दल के नेता सदानंद सिंह भी मौजूद थे।